
समाचार सच, हल्द्वानी। एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेतृत्व संस्तुति पर तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन भण्डारी ने हल्द्वानी विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर अमन गुप्ता को मनोनीत किया गया है। सोमवार को एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने अपने आवास पहुंचे अध्यक्ष अमन गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस युवा प्रदेश प्रवक्ता दिग्विजय सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष विशाल भोजक समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इधर अमन के हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन व जनहित में कार्य करने की आशा व्यक्त की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












