पुलिस कर्मियों को करायी ऐंबुलेंस उपलब्ध, एसएसपी ने दिखायी हरी झंडी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण की बढ़ती दूसरी लहर को देखते हुए तथा पुलिस के कार्याें को नजर रखते हुए एसएसपी ने आज पुलिस ऐंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में पुलिस कर्मी समाज से जुड़े अन्य कार्यों में भी बखूबी योगदान दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस कर्मियों के समक्ष खुद को सुरक्षित रखते हुए दायित्व निर्वहन की चुनौती है। जिसे देखते हुए पुलिस ऐंबुलेंस शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यह ऐंबुलेंस मुुसीबत के समय में पुलिस कर्मियों व उनके परिवारजनों को अस्पताल तक पहुंचाने का काम करेगी। साथ ही आपातकालीन स्थिति में ऐंबुलेंस जनता के लिए भी उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440