मूवी गुलाबो सिताबो की शूटिंग शुरू, अमिताभ बच्चन आएंगे नजर

खबर शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग शुरू कर दी है। बॉलीवुड निर्देशक शूजित सरकार फिल्म गुलाबो सिताबो बना रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की मुख्य भूमिका है। अमिताभ बच्चन ने फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दी है। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है।

फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एक खत्म, दूसरा शुरू। जगह बदल गई, लुक बदल गया, साथ में काम करने वाले बदल गए, साथी बदल गए, शहर बदल गया और कहानी भी बदल गई। लखनऊ से ‘गुलाबो सिताबो’…..।

आयुष्मान खुराना इस फिल्म से पहले शूजीत सरकार के साथ ‘विक्की डोनर’ में साथ काम कर चुके हैं और अमिताभ बच्चन के साथ शूजीत सरकार ने ‘पीकू’ जैसी सफल फिल्म में काम किया था। ‘गुलाबो सिताबो’ के जरिए अमिताभ और आयुष्मान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखाई देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440