होटल संचालक पर अराजक तत्वों ने किया पथराव, आई गंभीर चोंटे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के मध्य स्थित होटल संचालक ने अराजक तत्वों पर पथराव करने का आरोप लगाया है पथराव के चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्टेशन रोड स्थित एक होटल के संचालक मूलरूप से ओखलकांडा निवासी हरक सिंह बोहरा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 19 नवम्बर की शाम अराजक तत्वों ने उस पर पथराव कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बेस चिकित्सालय में अपना उपचार कराया। उसने पुलिस से आरोपितों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पितरों की स्मृति में अनूठी पहल: श्राद्ध पक्ष में जंगलों में रोपे 300 फलदार पौधे, वन्यजीवों के भोजन और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440