नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हृदयेश ने भाजपा को घेरा, महंगाई पर शीघ्र करेगी कांग्रेस आंदोलन
समाचार सच, हल्द्वानी। बढ़ते ईधन के दामों से कांग्रेस में आक्रोश है। नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ सरकार देश में अच्छे दिन लाने का दावा करती है लेकिन महंगाई विशेषकर पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण आम आदमी का जीवनयापन मुश्किल होता जा रहा है।
यहां शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलती हुई डॉ0 हृदयेश ने कहा कि राज्य में पेट्रोल की कीमत लगभग 90 रूपये एवं डीजल की कीमत लगभग 80 रूपये प्रतिलीटर तक पहुंच गयी है। फरवरी में ही पन्द्रह बार पेट्रोल-डीजल की दरों में बढ़ोत्तरी की गयी है। वहीं पड़ोसी देशों की तुलना में हमारे देश में डीजल एवं पेट्रोल के दाम सर्वाधिक है। पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के कारण खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ रही हैं। खाद्य तेल के दाम भी 150 रूपये के करीब हैं वहीं वहीं प्याज के दाम भी 50 रूपये प्रति किलो से अधिक हो गये है।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेण्डर में पूर्व में जारी सब्सिडी को लगभग समाप्त कर दिया गया है। फरवरी 2020 में उपभोक्ताओं को 309.57 रूपये गैस सब्सिडी मिलती थी जो अब 18 रूपये रह गयी है। 2021 में 57 दिन के अन्दर रसोई गैस के दाम 150 रू0 प्रति सिलेण्डर बढ़ा दिये गये है, जिस कारण रसोई गैस सिलेण्डर के दाम 814 रू0 प्रति सिलेण्डर से अधिक हो गये है। 2014 में रसोई गैस सिलेण्डर की कीमत 414 रू0 थी, जो बढ़कर लगभग दोगुनी हो गयी है। रोडवेज के किराये में लगातार वृद्धि से गरीब एवं मध्यमवर्गीय लोगों का यात्रा करना मुश्किल होता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आगामी बजट सत्र में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी की विकराल समस्याओं पर सरकार की विफलता पर जनता की आवाज बनकर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं रखेगी और भाजपा सरकार से उनके घोषणा पत्र में किये गये खोखले वादों का हिसाब मांगा जायेगा।
भारत एवं पड़ोसी देशों में डीजल-पेट्रोल का मूल्य/प्रति लीटर
डीजल रूपये प्रति लीटर पेट्रोल रूपये प्रति लीटर
भारत – 81.40 भारत – 89.14
चीन – 67 चीन – 77
भूटान – 59 भूटान – 61
नेपाल – 58 नेपाल – 69
बांग्लादेश – 55 बांग्लादेश – 76
पाकिस्तान – 53 पाकिस्तान – 51
इण्डोनेशिया – 50 इण्डोनेशिया – 46
अफगानिस्तान – 46 अफगानिस्तान – 43
बर्मा – 44 बर्मा – 49
श्रीलंका – 39 श्रीलंका – 60
मानहानि का दावा किये जाने की चेतावनी
हल्द्वानी। पत्रकारों के एक सवाल कि वे भाजपा में जा सकते हैं के बारे में जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग उनके बारे में अफवाह फैलायेगा उनको वे मानहानि का नोटिस देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाटीं ने उन्हें सम्मान दिया है और वर्तमान में वे नेता प्रतिपक्ष हैं। वहीं वे पिछले पांच दशकों से पार्टी की सेवा करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पाटर्ी्र एकजुट होकर 2022 का विधानसभा चुनाव लडेगी और पार्टी में मतभेद जैसा कोई सवाल नहीं है।
राज्य में बेरोजगारी की समस्या विकराल : इन्दिरा
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हृदयेश के अनुसार प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या दिन पर दिन विकराल रूप लेते जा रही है। लगभग 1 करोड़ की जनसंख्या वाले प्रदेश में 15 लाख से भी अधिक युवा बेरोजगार है तथा रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्ष में जारी घोषणा पत्र में 6 माह के भीतर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने की घोषणा की थी, परन्तु 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुयी है। विभिन्न विभागों में रिक्तियां उपलब्ध होने के बाद भी सरकार द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु कोई प्रयास नहीं किया गया है। उपनल के द्वारा आउटसोर्सिंग के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 21 हजार से अधिक युवा अपने भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















