समाचार सच, देहरादून। कुमाऊँ मंडल के अंतर्गत हिन्दू धर्म की आस्था जागेश्वर धाम में बरेली मंडल के आवंला लोकसभा के भाजपा के सासंद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा मंदिर परिसर में गाली गलौज, मंदिर प्रबंधन के साथ मारपीट करना, मंदिर पुजारियों को धमकाने को लेकर उक्रांद महिला की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शकुंतला रावत के नेतृत्व में उक्रांद कार्यकताओं ने द्रोण चौक पर सासंद का पुतला दहन किया। उक्रांद ने भाजपा के सासंद द्वारा अमर्यादित व्यवहार व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घोर निंदा की।
सासंद का जागेश्वर मंदिर में अभ्रदता, मंदिर पुजारियों को गाली गलौज व मारपीट करने पर भाजपा व केंद्र सरकार अविलम्ब कड़ी कार्यवाही करें। दल ने उत्तराखंड सरकार से मांग की कि सासंद धर्मेद्र कश्यप की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये। भाजपा का हिंदुत्व का ढोंग स्पष्ट दिखता है कि हिन्दू भावनाओं और आस्था से इनका कोई लेनादेना नही है। हिंदुत्व का नारा भाजपा का केवल वोट बैंक तक सीमित है। उक्रांद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने को कतई बर्दाश्त नही करेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में लताफत हुसैन, किशन सिंह मेहता, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, दीपक रावत, विपिन रावत, राजेन्द्र प्रधान, उमेश खंडूरी, विरेन्द्र रावत, किरन रावत कश्यप, मिनाक्षी सिंह, पूनम कश्यप, सोनिया कश्यप, विजेंदर रावत आदि थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



