अंकोल को अनकोलम के नाम से भी जाना जाता है आइए जानते हैं इसके औषधीय औषधीय गुण लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अंकोल को एक खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है, जिसके पत्तों, टहनियों और फलों में अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में प्राचीन समय से ही कई अलग-अलग समस्याओं का इलाज करने के लिए इससे दवाएं बनाई जाती हैं और आजकल इसे एक घरेलू नुस्खे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंकोल का पेड़ प्रमुख रूप से भारत में पाया जाता है और इसे अनकोलम के नाम से भी जाना जाता है। आजकल मार्केट में अंकोल का तेल, सूखे बीज व अन्य कई उत्पाद आसानी से मिल जाते हैं।

अंकोल के फायदे
अंकोल में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिससे प्राप्त होने वाले लाभों में मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं –
अस्थमा के लक्षणों को कम करने में प्रभावी है अंकोल
अंकोल के पत्तों में खास प्रकार के औषधीय गुण होते हैं, जिनकी मदद से सांस फूलना, नाक बंद होना व अस्थमा के अन्य लक्षणों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

गठिया के लक्षणों को कम करने में भी प्रभावी है अंकोल
अंकोल के पत्तों, फल व टहनियों से प्राप्त होने वाले रस में खास प्रकार के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से जोड़ों में होने वाली अंदरूनी सूजन व लालिमा कम होने लगती है और परिणामस्वरूप गठिया के लक्षणों से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 6 नवंबर 2026, शुक्रवार

अंकोल में हैं दस्त रोकने वाले खास गुण
अंकोल में पोटेशियम समेत कई अन्य खास तत्व पाए जाते हैं, जो दस्त को रोकने में मदद करते हैं। अंकोल के सेवन से न सिर्फ दस्त रोकने में मदद मिलती है साथ ही यह शरीर को कमजोर भी नहीं होने देता है।

अंकोल के सेवन से रखें हृदय को स्वस्थ
अंकोल को ऐसी जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है, जिसकी मदद से बढ़े हुए रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को सामान्य स्तर पर लाया जा सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन दोनों को सामान्य स्तर में रखना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें -   धनतेरस पर बन रहा धन वर्षा का विशेष संयोग, खरीदारी से लेकर यम दीपदान तक जानिए शुभ मुहूर्त

अंकोल के नुकसान

  • एक दवा के रूप में इसका इस्तेमाल करना आमतौर पर सुरक्षित माना गया है। हालांकि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं –
  • पेट में दर्द
  • सीने में जलन
  • कब्ज
  • हालांकि, गर्भवती महिलाओं या अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों के शरीर पर अंकोल से गंभीर प्रभाव भी पड़ सकते हैं।

अंकोल का उपयोग कैसे करें

  • अंकोल का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है –
  • पत्तों के रस को पानी में मिलाकर
  • पत्तों या टहनियों को पानी में उबालकर
  • काढ़ा बनाकर

हालांकि, आपको किस प्रकार और कितनी मात्रा में अंकोल का सेवन करना चाहिए इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉक्टर से बात करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440