अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन ने किया महिलाओं को मातृ शक्ति से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन द्वारा मातृ दिवस पर 11 महिलाओं को मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ दो को सेवा सम्मान से नवाजा गया। इन सभी सम्मानित लोगों ने फाउंडेशन के बैनर तले देहदान एवं नेत्रदान के लिये जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभायी है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

इस मौके पर सम्मानित होने वालों में अरुणा टंडन, ऋतंभरा वर्मा, सुमन पाठक, सुनीता जोशी, रेनू कांडपाल, आरती कुमार, सुरभि मेहरोत्रा, बलजीत कौर, तरनजीत कौर, तरनप्रीत कौर तथा राखी पाठक को मातृ शक्ति सम्मान तथा मिथुन जायसवाल और मनोज जौहरी को सेवा सम्मान से नवाजा गया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

कार्यक्रम शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन के कार्यों को सराहा एवं इस कार्य में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति में दान की पुरानी परंपरा रही है। दान को सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। धन और द्रव्य के दान से भी अधिक पुण्य का कार्य है देहदान और नेत्रदान, जो कई लोगों के जीवन को समृद्ध व खुशहाल बनाता है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   9 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे प्राथमिक शिक्षक, बैरिकेडिंग पर रोका तो सड़क पर ही दिया धरना

फाउंडेशन की अध्यक्षा सुचित्रा जायसवाल ने मुख्यअतिथि व सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए नेत्रदान व देहदान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इसलिए भी खास है कि यह उन लोगों को दिया जा रहा है जिन्होंने देहदान एवं नेत्रदान जैसे कार्यों के लिए समाज के लोगों को प्रेरित किया है, और देहदान एवं नेत्रदान करने वालों का भरपूर सहयोग करके उनकी प्रक्रिया को पूरा भी किया है। उनका कहना था कि अभी देहदान और नेत्रदान को बढ़ावा देने व इसके प्रति समाज को जागरूक करने की एक अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   भीमताल में जुए के खिलाफ पुलिस का एक्शन, चार लोग गिरफ्तार; नकदी और ताश के पत्ते बरामद

इस पूर्व सम्मान समारोह का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके अलावा फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।
इस अवसर पर फाउंडेशन की उपाध्यक्ष अरुणा टंडन एवं सचिव सुमन पाठक एवं सभी सदस्यों ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन ऋतंभरा वर्मा ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440