महानगर की सड़कों के गड्ढों से नाराज, सीएम को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता शिवम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के पास नीलकंठ हॉस्पिटल को जाने वाली सड़क पर गड्ढे की मरम्मत कराने, स्पोर्ट्स स्टेडियम की दोनों तरफ की सड़कों में भी गड्ढों व नालियों की मरम्मत करने, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए जिससे बढ़ती कीमतों पर अंकुश लग सके और आम जनता के बजट में पेट्रोल डीजल मिल सके। इस दौरान मानव अधिकार एवं समाजिक आयोग के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
ज्ञापन व शिष्टाचार भेंट करने वालों में सलीम अहमद, शशि गुप्ता, प्रकाश आर्य, विमल चंद्र, मंजू आर्य, ज्योति परिहार, रिंकी कश्यप, अजय कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   गिलोय का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440