केंद्र से उत्तराखंड को 249.56 करोड़ की और सौगात, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

खबर शेयर करें

पूंजी निवेश सहायता योजना के तहत जारी हुई दूसरी किस्त, सड़क-पुल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा खर्च

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के विकास को केंद्र सरकार से एक बार फिर मजबूत सहारा मिला है। विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के तहत केंद्र सरकार ने राज्य को 249.56 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। यह राशि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वित्तीय सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को तेज गति से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें -   कालाढूंगी में दर्दनाक हादसाः घर के गेट की चपेट में आकर मासूम की मौत

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग सड़कों, पुलों, शहरी और ग्रामीण अधोसंरचना, पेयजल, ऊर्जा और अन्य पूंजीगत विकास कार्यों में किया जाएगा। सभी परियोजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ लागू किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें -   14 अप्रैल २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

धामी ने कहा कि इन विकास कार्यों से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक केंद्र सरकार उत्तराखंड को कुल 847.49 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान कर चुकी है। इस सहयोग से राज्य में विकास योजनाओं को नई गति मिली है और उत्तराखंड के संतुलित, समावेशी और सतत विकास को मजबूती मिली है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440