कालाढूंगी में दर्दनाक हादसाः घर के गेट की चपेट में आकर मासूम की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, कालाढूंगी -नैनीताल। उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां घर के आंगन में खेल रही एक पांच साल की बच्ची की अचानक हुए हादसे में जान चली गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर सात निवासी विक्रम सिंह अधिकारी की बेटी हस्मिता (उर्फ गौरी) रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय वह लोहे के स्लाइडिंग गेट से लटककर झूलने लगी। इसी दौरान गेट अचानक संतुलन खो बैठा और अपने ट्रैक से निकलकर सीधे बच्ची के ऊपर गिर गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

हादसे में बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घर, जहां कुछ समय पहले तक बच्ची की हंसी गूंज रही थी, अब पूरी तरह गमगीन माहौल में डूबा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आसपास के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़ें -   दुखदः हंसी-खुशी शुरू हुआ सफर… लेकिन लौटे सिर्फ यादों के सहारे, हल्द्वानी के कारोबारी की लद्दाख में दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता स्थानीय गैस एजेंसी में संविदा कर्मचारी हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440