स्कूटी और रोडवेज बस की टक्कर में युवती की मौत, एक अन्य गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। रामपुर रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बिहारी पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और रोडवेज बस की भीषण टक्कर में स्कूटी सवार भावना जोशी की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी आंचल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना मिली कि बिहारी पेट्रोल पंप के समीप रोडवेज बस (संख्या: UK07 PA 5115) और स्कूटी (संख्या: UK04 T3323) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। हादसे में स्कूटी सवार भावना जोशी, निवासी मानपुर पश्चिम, और आंचल सिंह, निवासी देवलचौड़ खाम, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने रोडवेज बस और स्कूटी को कब्जे में लेकर चौकी में सुरक्षित रख दिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। घटना की पुष्टि कोतवाल राजेश यादव ने की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. नीलिमा बुधानी की बड़ी उपलब्धि, भारत सरकार ने तकनीकी डिजाइन को दिया पंजीकरण
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440