एक और स्मैक तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक और स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं। तस्कर को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचने के लिए जाल बिछाया। इस बीच शक के आधार पर एक युवक को दबोच कर तलाशी ली गई तो उसके पास से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर वसीम पुत्र अजीम निवासी मालिक का बगीचा, इन्द्रानगर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा व बहेड़ी से यहां लाता है और पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचता है। पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष इस कारोबार से जुड़े कई अन्य तस्करों के नाम भी उजागर किये हैं। पुलिस का कहना है कि इन जानकारियों के आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस पकड़े गये तस्कर का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई दीवान सिंह बिष्ट, कुसुम रावत, कांस्टेबल प्रकाश शर्मा, रूप बसंत राणा, परवेज खान शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440