ग्रीन जोन जिलों में व्यवसायिक गतिविधियों की इजाजत दिये जाने की अपील

खबर शेयर करें

व्यापारी समाज के लिये सरकार को बनानी होगी ठोस नीति: नवीन वर्मा

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को प्रतिवेदन भेज कर ग्रीन जोन जिलों में व्यवसायिक गतिविधियों की इजाजत दिये जाने की अपील की है। साथ ही वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को व्यापारी समाज के लिये ठोस नीति बनाने की मांग की है।

मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य का पूरा व्यापार पर्यटन व तीर्थाटन पर निर्भर है जो कोरोना संक्रमण के इस दौर में पूरी तरह से बंद है, ऐसे में हमारे प्रदेश के छोटे छोटे व्यवसायी रोज़ी रोटी के लिए मोहताज हो जायेंगे। उन्होंने देश के पीएम से अपील करते हुए कहा कि ग्रीन जोन वाले जिलों में व्यवसायिक गतिविधियों की इजाजत दी जानी चाहिए ताकि छोटा व्यवसायी अपनी दैनिक जरूरत की पूर्ति कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए हमें अपने निर्णय लेने होंगे। आनें वाला समय हमारे व्यापारियो के लिए बहुत ही कठिन होगा, इसलिए संभावित कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए व्यापारी समाज के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी होगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को मेल द्वारा भेजें गये प्रतिवेदन पर 3 मई के बाद लाक डाउन में छूट दियें जानें की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हैड़ाखान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कल्पवृक्ष (बाओबाब) का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440