समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने घर से अचानक लापता हुए किशोर की सकुशल वापसी हेतु पुलिस गुहार लगाई है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए छानबीन प्रारम्भ कर दी है।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में हाल में हरिपुर तुलाराम, अर्जुनपुर में किराए में रह रहे मूलरूप से मलाही टोला, पश्चिम चंपारण, बेतिया बिहार निवासी नईम मंसूर पुत्र सूबेदार मियां ने कहा है कि उसका 14 वर्षीय पुत्र नसीम आलम बीती 8 दिसम्बर को अचानक घर से लापता हो गया है। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उसने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


