समाचार सच, देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ धन रावत ने विधानसभा में हुई बैठक में कहा कि सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये, कृषकों की आय वृद्धि के लिये, पलायन रोकने और रोजगार देने के लिये एप्पल फेडरेशन बनाया जायेगा। अभिनव प्रयोग के अंतर्गत विशेष एरिया में, ऑर्गेनिक सेब उत्पादन, सेब के ब्रांडिंग लिये विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश में पहली बार बनाये जाने वाले सेब फेडरेशन का सेव कार्य ब्रांडिंग करना, वैल्यू एड करना, ग्रेडिंग करना, मार्केटिंग और ऑर्गेनिक सेब उत्पादन करना होगा। सरकार का लक्ष्य जम्मू, हिमांचल के बाद तीसरे स्थान से 2 वर्षो में हिमांचल के बराबर सेब उत्पादन को लाना है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


