निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव ने किया लोगों को जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस से बचाव की जंग लड़ने के लिये जहां एक तरफ शासन प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं, वहीं कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने भी जागरूकता फैलाने के साथ ही आवश्यक बचाव के साधन उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद नैनीताल के हल्द्वानी ब्लाक के कुरिया गांव व ग्राम सभा बच्चीनगर के क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव महरा द्वारा अपने क्षेत्र के लोगों व दुकानदारों को कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिये निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया।

वही क्षेत्र पंचायत महरा ने बताया कि प्रशासन से अनुमति लेकर अपने गांव में किसान, दुकानदारों व जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को तभी हराया जा सकता है जब हम सब अपने घरों से बाहर न निकले तथा सामाजिक दूरी को बनाये रखे, साथ ही बाहर से आये हुए सभी लोगों से उचित दूरी बनाते हुए बीस मिनट में अपने हाथों को धोते रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र को समय-समय पर सेनेटाइज भी करवाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440