सेना जवान ने हल्द्वानी की महिला बैंककर्मी पर लगाया लाखों की ठगी करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में एक महिला बैंककर्मी पर बागेश्वर के रहने वाले सेना जवान ने लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बागेश्वर पुलिस ने केस दर्ज कर मामला हल्द्वानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। इधर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बागेश्वर कांडा रहने वाले मनीष मेहरा भारतीय सेना में कार्यरत हैं। विगत 10 साल पहले उनके साथ एक युवती पढ़ाई करती थी। जो वर्तमान में हल्द्वानी में एक बैंक में कार्यरत है। फौजी ने कहना है कि वह ऑनलाइन गेम खेलता था, जिसमें उसने बड़ी रकम जीती थी। इस रकम को वह अपने वेतन खाते में नहीं मंगा सकता था। जिस कारण उसने अपनी बैंककर्मी महिला का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला—कैंची धाम में दर्शन, संवाद कार्यक्रम में सतत विकास और वन पंचायतों की भूमिका पर जोर

मनीष का आरोप है कि बैंककर्मी महिला ने इस पैसे से उसे हल्द्वानी में भूमि क्रय करने की बात की। उसको यह बात सही लगी और मनीष ने अलग-अलग किस्तों में कुल 44 लाख रुपये उसे दे दिए। मनीष का आरोप है कि बैंककर्मी महिला ने ना तो उसके पैसे भूमि क्रय की और नहीं ही उसे रुपये लौटा रही है।

यह भी पढ़ें -   स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 महिलाएं रेस्क्यू

मनीष ने बागेश्वर के कांडा थाने में इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई हुई। इधर इस बीच महिला बैंककर्मी ने उसके खिलाफ लालकुआं कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद में मनीष ने कोर्ट में गुहार लगायी, तब जाकर महिला बैंककर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। अब यह मामला हल्द्वानी पुलिस को ट्रांसफर हो चुका है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि उक्त बैंककर्मी ले 15 लाख की रकम मनीष को लौटा चुकी है, लेकिन अभी 29 लाख शेष हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440