उत्तराखंड: भिटौली देने जा रहे सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में शुक्रवार, 4 अप्रैल को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दंपति दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें 29 वर्षीय पति दीपक जोशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 23 वर्षीय पत्नी मोनिका घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, थराली विकासखंड के नैल गांव निवासी दीपक जोशी भारतीय सेना में जवान थे और एक महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। उनकी शादी को मात्र एक साल हुआ था। शुक्रवार को वे अपनी पत्नी के साथ बुआ को भिटौली देने बाइक से थराली जा रहे थे, तभी प्राणमति पुल से पहले मोड़ पर उनकी बाइक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें -   SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश

हादसे में पति-पत्नी सड़क से खाई की ओर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थराली पहुंचाया। उपचार के दौरान दीपक जोशी ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: करें ये उपाय, पितरों और भगवान विष्णु-शिव की मिलेगी विशेष कृपा

थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दीपक जोशी को बचाया नहीं जा सका। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440