प्लाज्मा के नाम पर पीड़ित से पैसे ऐंठने वाला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना महामारी की विपदा की इस घड़ी में जहां कुछ लोग जीवनरक्षक दवाइयों व आक्सीजन सिलिंडर के नाम पर कालाबाजारी कर रहे थे, लेकिन अब प्लाज्मा के नाम पर भी पैसे ऐंठने शुरू कर दिए है। देहरादून में एक व्यक्ति प्लाज्मा के नाम पर एक पीड़ित पैसे ऐंठ रहा था। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
97 बलवीर रोड डालनवाला निवासी कार्तिक ने आराघर पुलिस चौकी में तहरीर दी कि उनकी माता कोरोना संक्रमित है और दून अस्पताल में आइसीयू वार्ड में दाखिल है। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनके लिए प्लाज्मा की आवश्यकता बताई। कार्तिक ने प्लाज्मा के लिए काफी अस्पतालों व अन्य जगह प्रयाए किए, लेकिन कहीं भी उन्हें प्लाज्मा नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने एक मैसेज बनाकर अपने मोबाइल नंबर सहित इंटरनेट मीडिया पर डाला। शाम को एक व्यक्ति ने फोन किया कि उसका नाम गुरु साजन सिंह है। वह प्लाज्मा उपलब्ध करा सकता है। इसके लिए पहले 2500 रुपये गूगल पे के माध्यम से डालने पड़ेंगे। आर्थिक तंगी में चल रहे कार्तिक ने अपनी मां की जान बचाने के लिए पहले उसके खाते में 300 रुपये डाले। बाकी पैसे प्लाज्मा मिलने के बाद देने को कहा। इसके बाद आरोपित पैसों के लिए लगातार फोन करता रहा आरोपित ने कार्तिक की ओर से प्लाज्मा के लिए बनाए मैसेज से कार्तिक का नाम हटाकर अपना नाम डाल दिया और मैसेज अलग-अलग ग्रुपों में डाल दिया, ताकि कोई व्यक्ति प्लाज्मा देने के लिए आगे आए। उक्त तहरीर पर चौकी आराघर में अभियुक्त गुरु साजन सिंह बख्शी के खिलाफ धारा महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। शिकायत के आधार पर चौकी प्रभारी आराघर महावीर सिंह सजवान ने आरोपित को तहसील चौक के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम गुरु साजन सिंह बख्शी निवासी निवासी 34 /35 मुन्नू गंज थाना कोतवाली नगर देहरादून बताया। आरोपित ने बताया कि उसने एक ग्रुप में अपना नंबर जुड़वा रखा है। इसमें वह दावा कर रहा था कि आइसीयू, बेड व प्लाज्मा के लिए उससे संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला! नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में भीषण आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440