कोविड प्रोटोकाल के अनुसार होंगे गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम कोविड प्रोटोकोल के अनुसार स्थानीय परेड मैदान में आयोजित किए जायेंगे। सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 9-30 बजे तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड पर प्रातः 10-30 बजे माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा किया जायेगा। इस बार कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, कवि गोष्ठी एवं विद्यालयों में आयोजित कराई जाने वाली प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की जाएगी। लोक निर्माण विभाग को अलग-अलग सिटिंग अरेंजमेन्ट इत्यादि के अनुसार स्थल निर्धारित करने को कहा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय करते हुए परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को संपादित करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल (वर्चुअल माध्यम से), अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, एनआईसी में उपस्थित रहे तथा संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440