समाचार सच, हल्द्वानी। मेडिकल छात्र की मदद करना उसकी सहपाठी को भारी पड़ गया। छात्रा ने उसे नोट्स भी दिए और उसकी आर्थिक मदद भी की लेकिन जब छात्रा ने उससे नोट्स और रूपए वापस मांगे तो छात्र गाली गलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
मेडिकल कालेज में फाइनल ईयर की छात्रा वंशिका भाटिया पुत्री धर्मदास भाटिया निवासी विजय इंक्लेव नई दिल्ली यहां मेडिकल कालेज के हॉस्टल में रहती है। छात्रा का कहना है कि उसके बैच में विश्रुत प्रकाश पाण्डे भी पढ़ता है। वह अक्सर उससे नोट्स आदि मांगता रहता था। सहपाठी होने की वजह से वह उसकी मदद भी करता था। कुछ समय बाद उसने कहा कि उसके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उसे फीस जमा करने के लिए पैसों की जरूरत है जिसे वह जल्द ही लौटा देगा। कुछ समय युवती ने जब उससे नोट्स और पैसों मांगे तो वह टाला मटोली करने लगा। 13 जुलाई को मुझे अकेले मिलने के लिए बुलाया और कहा कि वह पैसे और नोट्स ले जाए। जब वह उससे मिलने पहुंची तो वह अभद्रता पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्रा का आरोप है कि कुछ समय बाद विश्रुत के पिता भी हॉस्टल में आ गए और उसे धमकाने लगे। युवती का कहना है कि उसने इसकी शिकायत प्राचार्य से की, जिसके बाद एक कमेटी का गठन हुआ और विश्रुत ने उसे पोस्ट डेटेड चैक दे दिया। छात्रा का कहना है कि इस घटना के बाद से वह डरी हुई है। युवती ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















