बेस अस्पताल में फर्जी डॉक्टर बन किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर आरोपी हुआ फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, श्रीनगर। उत्तराखंड के श्रीनगर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां फर्जी डॉक्टर बने युवक ने बेस अस्पताल में भर्ती किशोरी से दुराचार की ‌कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि बीती रात एक युवक बेस अस्पताल के बाल रोग विभाग में चिकित्सक बनकर पहुंच गया। इसके बाद आरोपी,वार्ड में भर्ती एक नाबालिग लड़की को जांच के बहाने बाथरूम ले गया।

बाथरूम में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर शोर मचाते हुए भागी। उसने वार्ड में पहुंचकर अन्य डॉक्टरों से मदद मांगी। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब पौने दस बजे एक युवक भागता दिखा। फोटो दिखाने पर किशोरी ने युवक को पहचान लिया।

यह भी पढ़ें -   खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी 21 वर्षीय मयंक गैरोला पुत्र संजय गैरोला निवासी एजेंसी मोहल्ला, बांसवाड़ा, श्रीनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पहाड़ों में बढ़ा खतरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440