समाचार सच, हल्द्वानी। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुरा, वार्ड नंबर 13 निवासी महिला के अनुसार 23 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी कि तभी पड़ोस में रहने वाला राजू पुत्र बच्चू उसके कमरे में आ गया और लाईट का बल्व निकाल दिया। इसके बाद वह उसके बिस्तर में घुस गया और उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर उसकी पुत्री कमरे में आई तो आरोपी घबरा गया और भागने लगा। इस बीच मोहल्ले के लोग भी मौके की तरफ आने लगे तो आरोपी फरार हो गया। महिला ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












