समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नगर हल्द्वानी ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को मास्क वितरित किये।
कार्यकर्ताओं ने नगराध्यक्ष विनीत अग्रवाल, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल व पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, नगर मंत्री राजेन्द्र सुयाल के नेतृत्व में वार्ड-14 टनकपुर रोड़, राजपुरा में, करीब 300 मास्कों का वितरण करने के साथ ही लोगों को चेस्ट कार्ड लगाकर कोरोना वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही संक्रमण से बचाव को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई। इस अवसर पर बूथ अध्यक्षों में राजेश भारद्वाज, राजेन्द्र सिंह, दिनेश बोरा, गोविन्द सिंह नेगी के अलावा प्रेम सिंह पाती, डॉ वारसी, आफताब आलम, जगदीश, हरिओम अरोरा, महेश चन्द्र, डॉ मनीष तोमर, शेर नाथ, हरीश मनराल, शाकिर हुसैन, अफरोज़ आलम, के साथ-साथ दर्जनों देवतुल्य क्षेत्रीय लोगों द्वारा अस्मरणीय सहभागिता की गयी।

वहीं भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) द्वारा किया जा रहा दीवार लेखन कार्य जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवीन पंत की मौजूदगी में नवाबी रोड में महिला डिग्री कॉलेज के पास संपन्न हुआ। जबकि पॉलीसीट क्षेत्र में नवीन पंत के नेतृत्व में लोगों को मास्क वितरण व इन्फ्रारेड गन द्वारा शारीरिक तापमान चेक कर कोराना महामारी से बचने के लिए जन चेतना अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर महामंत्री दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, पूर्व जिला महामंत्री चंदन बिष्ट, पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक भुवन जोशी, युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक बक्शी, युवा नेता अंशुल पांडे, उमेश सैनी, मंत्री आनंद आर्य, युवा मोर्चा योगेन्द्र परमार भी उपस्थित रहे।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


