कोरोना वारियर्स की इम्युनिटी पावर बढ़ाने को दिया आयुष रक्षा किट

खबर शेयर करें

कैम्प कार्यालय में डीएम ने किया कोरोना वारियर्सों को किट का वितरण

समाचार सच, हल्द्वानी (संवाददाता)। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग के माध्यम से कोरोना वारियर्स की इम्युनिटी पावर बढ़ाने को आयुष रक्षा किट बांटे जा रहे हैं। इस किट से व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी व कोरोना से बचाव भी होगा। यहां सोमवार को जिला कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वयं अपने हाथों से फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स, नगर निगम सफाई कर्मी, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कर्मियों को आयुष रक्षा किट का वितरण किया।

इस मौके पर डीएम बंसल ने बताया कि आयुष रक्षा किट के औषधियों से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढे़गी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक यूनानी विभाग द्वारा जनपद में एक लाख आयुष रक्षा किट कोरोना पर कर रहे कार्य वाले विभागीय कर्मचारियों को वितरित किया जायेगा ताकि वे स्वयं स्वस्थ रहकर कोरोना महामारी मे कार्य कर सकें।

जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा0 एमएस गुंज्याल ने बताया कि आयुष रक्षा किट रोग प्रतिरोधक औषधि का वितरण कोरोना वारियर्स को किया जा रहा है जिससे इम्युनिटी पावर बढे़गी। आयुष किट में अश्वगंधा वटी, संशमनी वटी के साथ ही आयुष रक्षा क्वाथ में गिलोई, वासा, तुलसी, मधुयष्ठी, मारिच, पिप्पली, सौठ औषधि मिक्स है, जिससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी व कोरोना से बचाव होगा। उन्होने बताया कि अभी पन्द्रह सौ किट विभाग को प्राप्त हुये है जिनका वितरण किया जा रहा है। 85 हजार किट शीघ्र वितरण के लिए मिलने वाली है, जिनका वितरण कोरोना वारियर्स को किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की

इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, नगर आयुक्त चन्द्र सिह मर्ताेलिया, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, नोडल अधिकारी आयुष मिशन डा0 प्रदीप महरा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440