उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों पर होने वाली हैं कमर तोड़ कार्रवाई, डीजीपी ने दिए निर्देंश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश सरकार अब यूपी की तर्ज पर राज्य में भी गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की कमर तोड़ कार्रवाई करने जा रही है। राज्य में जल्द ही अपराधियों की सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसे ध्वस्त भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने योजना बनानी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राज्य में डीजीपी अशोक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण के लिए दिनांक 01 दिसम्बर, 2022 से दो माह का एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में यूकेएसएसएससी और प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   01 मई 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बताया जा रहा है कि गैंगस्टरों ने अवैध रूप से जो भी संपत्ति अर्जित की है, उसे पुलिस ध्वस्त करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बाकायदा पुलिस मुख्यालय ने विशेष योजनाबद्ध तरीके से प्लान तैयार कर राज्यभर की पुलिस को इंफोर्समेंट के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी किए गये हैं। इसके साथ ही अभियान में ईनामी एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   01 मई 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बताया जा रहा है कि विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कर जनपद स्तर पर विशेष टीमें बनाकर वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ईनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ को भी निर्देशित किया गया है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों व असफल रहने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440