समाचार सच, देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के चमोली से जोशीमठ की ओर गुलाब कोटी में मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री रास्ते में ही फंसे हैं। तीर्थयात्रियों के बड़ी संख्या में रास्ते में फंसे होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई है। जेसीबी लगाकर हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। आज बड़े वाहनों के लिए अभी रास्ता खोलना संभव नहीं है। यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनलॉक- शुरू होते ही बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












