तीर्थनगरी में बहुत जल्द आकार लेगा बजरंग पुल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऋषिकेश में जानकी पुल के लोकार्पण के बाद श्री हनुमान के नाम से फोर लेन का बजरंग पुल तीर्थनगरी में बहुत जल्दी आकार लेगा। इसके निर्माण की कवायद लंबे समय से चल रही है, लेकिन जानकी झूला पुल के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तीर्थनगरी के लोगों में पुल के शीघ्र बनने की उम्मीद जगी है। चीन में बने कांच के पुल की तर्ज पर बजरंग पुल के बाहरी हिस्से भी पारदर्शी होंगे। इसके अलावा दोनों सिरों पर बनने वाले इसके टावर केदारनाथ मंदिर की झलक प्रस्तुत करेंगे। लोनिवि की ओर से इसका कंप्यूटरीकृत मॉडल तैैयार कर लिया गया है। केंद्रीय सड़क निधि से बनने वाले इस पुल के निर्माण में करीब 66 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लक्ष्मण झूला पुल के पास बनने वाले बजरंग पुल के लिए पहले चरण में 3.03 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। फिलहाल केंद्र सरकार को 66 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इसकी स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है। पुल की कुल लंबाई 133 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर होगी। इसके दोनों तरफ 1.5 मीटर का पैदल पथ होगा, जो कांच का बना होगा। यह कांच 65 मिमी मोटा होगा, जो बेहद मजबूत होता है। इस पर खड़े होकर सैलानी 57 मीटर ऊंचाई से गंगा की बहती जलधारा का अद्भुत नजारा देख सकेंगे। इसके अलावा बीच 2.5 गुणा 2.5 मीटर की दो लेन सड़क होगी, जिस पर चार पहिया वाहन भी चल सकेंगे। इसके दोनों सीरों पर बनने वाले टावर की ऊंचाई करीब 27 मीटर होगी, जो केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। दूर से देखने में ये दोनों टावर केदारनाथ मंदिर की झलक पेश करेंगे। 12 जुलाई 2019 को लक्ष्मणझूला पुल के कमजोर होने के कारण शासन ने पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दी थी। तब से अब तक पुल पर लोगों की आवाजाही बंद है। खास बात यह है कि पुराने पुल को तोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि इसे धरोहर के रूप में संजोया जाएगा।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर डिवीजन मोहम्मद आरिफ खान ने बताया की लक्ष्मण झूला पुल के बगल में बनने वाले बजरंग पुल का डिजाइन फाइनल हो गया है। करीब 66 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल की डीपीआर भारत सरकार को भेज दी गई है। यह पुल केंद्रीय सड़क निधि की वरीयता में है। केंद्र से मंजूरी के बाद पुल को शीघ्र बनाने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440