बनभूलपुरा गोलीकांडः हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- बनभूलपुरा थाने से हटेंगे नीरज भाकुनी, SIT से होगी जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। वनभूलपुरा गोलीकांड में मारे गए फईम की मौत के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर फैसला सुनाते हुए मामले की जांच एसआईटी से कराने के आदेश दिए हैं। यही नहीं, अदालत ने जांच अधिकारी नीरज भाकुनी को जिले से बाहर ट्रांसफर करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की बेंच ने कहा कि कोर्ट इस जांच की खुद मॉनिटरिंग करेगी। कोर्ट ने इससे पहले भी पुलिस जांच को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह कैसी अनोखी जांच है, जिसमें अधिकारी खुद जांच कर रहा है और रिपोर्ट भी खुद ही पेश कर रहा है, जबकि मामला हत्या जैसा गंभीर है।

यह भी पढ़ें -   नौतपा 2026: क्या है नौतपा? जानें इसके कारण और लक्षण

क्या है पूरा मामला?
मृतक फईम के भाई परवेज ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा हिंसा के दौरान फईम की मौत गोली लगने से हुई थी। लेकिन परिजनों की तमाम शिकायतों के बावजूद पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही जांच शुरू की। मजबूर होकर उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रिपोर्ट पेश की जाए।

यह भी पढ़ें -   नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा इसके साथ एल नीनो का डबल असर, पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी लू

लेकिन 6 मई 2024 को मिले आदेश के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो परवेज ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए। याचिकाकर्ता का कहना है कि फईम की मौत भीड़ की हिंसा में नहीं, बल्कि अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने से हुई थी, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440