समाचार सच, हल्द्वानी। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा राज्य के सभी जनपदों में सक्रिय / वांछित बदमाशों की गिरफ्तार करने तथा अपराधियों के विरूद्ध ईनाम घोषित करने हेतु लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के अन्तर्गत थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के द्वारा ढाई हजार के ईनामी अपराधी शब्बू पुत्र हनीफ नि0 वार्ड न0 24 ला0न0 18 को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ थाने में पंजीकृत मुकदमें में वह वांछित चल रहा था। अभियोग उपरोक्त के विवेचक उ0नि0 मनोज यादव द्वारा नवम्बर माह में न्यायालय हल्द्वानी से गैर जमानतीय वारण्ट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किये परन्तु शब्बू लगातार फरार चल रहा था। विवेचक द्वारा ईनामी शब्बू के विरुद्ध न्यायालय से धारा 82 का आदेश प्राप्त कर ईनामी शब्बू के मस्कन पर चस्पा किये गये। पुलिस टीम ने ईनामी अभियुक्त शब्बू पुत्र हनीफ नि0 वार्ड न0 24 ला0न0 18 थाना वनभूलपुरा को शुक्रवार उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम उ0नि0 विनोद घई, कानि0 मुन्ना सिंह शामिल रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



