बनभूलपुरा पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक चरस तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे भेज दिया गया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान कब्रिस्तान गेट के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 212 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर तस्कर अभिषेक वाल्मिकी पुत्र स्व.राजेश वाल्मिकी निवासी पर्वतीय मोहल्ला गली नं- 7 रामपुर रोड को गिरफ्तार किया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, दिलशाद अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रामनगर में बिजली चोरों पर बड़ा एक्शन! तड़के विद्युत विभाग और विजिलेंस का छापा, 15 से 20 लोगों पर थ्प्त् की तैयारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440