बनभूलपुरा पुलिस ने पकड़ा सटोरिया, 5050 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक सटोरिये को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस टीम शनिवार को रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास सट्टे की खाईबाड़ी का कार्य चल रहा है। इस पर पुलिस टीम ने वहां छापा मार दिया। जहां पुलिस को एक युवक लोगों को सट्टा लगाने का कार्य करता मिला। जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 5050 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम मनीष वार्ष्णेय पुत्र सुरेन्द्र पाल वार्ष्णेय निवासी बद्रीपुरा वार्ड नंण्.10 बताया। पुलिस ने पकड़े गये सटोरिये को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440