बसंत विहार पुलिस ने निकाली जन जागरूकता रैली

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोनावायरस संक्रमण बचाव के लिए आम जनता को जागरूक करने व मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए बसंत विहार पुलिस ने जन जागरूकता रैली निकाली। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशा निर्देशानुसार आगामी त्योहारी सीजन में भीड़ भाड़ होने एवं लोगों द्वारा बाजार में अधिक संख्या में उपस्थित रहकर खरीददारी करने को लेकर कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के सभी दुकानदारों व्यवसायियों एवं आम जनता को इस संबंध में जागरूक करने एवं उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बसंत विहार के नेतृत्व में आज बसंत विहार पुलिस बल द्वारा सीमाद्वार, इंजीनियर एनक्लेव, जीएमएस रोड, संगम विहार, बल्लीवाला, मोहित नगर, बसंत विहार क्षेत्र में मार्च पास्ट कर रैली निकाली गईं। रैली में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी स्लोगन के बैनर व तख्तियां व नारों के माध्य्म से आम जनता को जागरूक किया गया एवं दुकानदारों व व्यवसायियों को आगामी त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ होने के संबंध में अपने अपने प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग बैनर, दुकान के आगे गोले बनवाने व दुकान पर खरीदारी करने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन करवाने हेतु हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440