Be careful if you eat tamarind in excess, is it harmful?
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बचपन में बच्चे छुप-छुपकर इमली खाते हैं, बच्चों ही नहीं बल्कि यह बड़ो को भी खूब पसंद आती है। इसलिए इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। इमली महिलाओं को बहुत ज्यादा पसंद होती है और वे इसे किसी न किसी बहाने से खाती रहती है।
इमली का स्वाद इतना चटपटा और खट्टा होता है कि कोई भी खाने के लिए बेचैन हो जाता है। इमले को सूप, सांभर, चटनी कई चीजों के साथ खाया जाता है, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं, तो इसके कई नुकसान होते है। लोगों का जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस ओर ध्यान भी नहीं देते है और बीमार हो जाते है।
पूरे शरीर पर दिखने लगें इमली के साइड इफेक्ट
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अगर आपने हर रोज 10 ग्राम इमली का सेवन कर लिया, तो ये आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता हैं। 10 ग्राम इमली का सेवन सुरक्षित है लेकिन स्वाद के चलते अगर आपने ज्यादा मात्रा में इसको खाया, तो इसके साइड इफेक्ट आपको अपने पूरे शरीर पर दिखने लगेंगे। साथ ही कुछ मेडिकल कंडिशन के कारण इमली का सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए जान लेते हैं कि अगर आपने ज्यादा इमली खाई तो इसका क्या असर हो सकता हैं।
इमली का ज्यादा खाना देगा ये दिक्कत (Be careful if you eat tamarind in excess, is it harmful?)
पाचन संबंधी परेशानियां
इमली एक एसिडिक फल है, जिसमें टैनिन और अन्य योगिक होते हैं जो पाचन को मुश्किल बना देते हैं। जब कोई भी इंसान इमली खाता हैं, तो पेट में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में एसिड का बढ़ जाता है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में एसिड बढ़ने से आपका पेट फूल जाता है और आपको पाचन संबंधी दिक्कतें आने लगती है। इसलिए या तो इससे दूरी बनाकर रखें या फिर इसको सीमित मात्रा में खाएं।
एलर्जी हो जाती हैं
जिन लोगों को इमली खाना बहुत पसंद होता है वो इसको खा तो लेते है, लेकिन वे ये नहीं जानते कि इसको खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। इसलिए आपको ये पता होना चाहिए कि इसका कितना सेवन करना है और अगर आप सीमित मात्रा में इसको नहीं खाएंगे तो आपको एलर्जी भी हो सकती है। इमली से होने वाले नुकसानों में यह सबसे आम होती है। साथ ही इसे खाने से दाद, खुजली, सूजन,उल्टी सांस की तकलीफ जैसी दिक्कते भी होती है।
दांतों में हो जाएगी ये परेशानी
जिन लोगों के दांतों में समस्या होती हैं, उन्हें इमली से दूर रहना चाहिए। इमली खाने से आपके दांतों की बनावट खराब हो जाती है और दांत के इनेमल को भी नुकसान पहुंच सकता है। दांतों के इनेमल में एसिड कंपोनेंट की वजह से जंग लगने की संभावना बढ़ जाती हैं।
डायबिटीज और प्रेगनेंसी में हो जाएगी ये दिक्कत
शुगर के मरीज जो पहले ही दवा खा रहे हैं, उन्हें इमली नहीं खानी चाहिए। इमली का अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल कम कर देता है। साथ ही गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इससे दूर रहना चाहिए, क्योंकि इमली का नाम गरम खाद्य में शुमार होता है, जो शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है, जिससे भ्रूण को नुकसान हो सकता है।
दवाओं के असर को करेगा प्रभावित
अगर आप किसी भी दर्द निवारक दवा को खा रहे हैं या फिर इम्युनिटी दवाई ले रहे हैं, तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए, नहीं तो यह आपको बहुत परेशान करेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



