समाचार सच, हल्द्वानी। चाचा ने एक युवक पर उसके भतीजे के साथ मारपीट कर चाकू से हमला बोलने का आरोप लगायां। पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में रामबरन निवासी अजीजपुर, जिला कौशाम्बी उत्तर प्रदेश ने कहा है कि बीती 7 अगस्त की रात नवीन मंडी में पल्लेदारी करने वाले उसके भतीजे मान सिंह पुत्र राम प्रसाद के साथ राहुल पुत्र मुन्ना निवासी कड़ाधाम जिला कौशाम्बी ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने उसके भतीजे पर चाकू से हमला बोला। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल का एसटीएच में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


