शादी से पहले युवती ने अपने प्रेमी के साथ मौत को गले लगाया, जंगल में पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पौड़ी जिले में शादी से कुछ दिन पहले एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मौत को गले लगा लिया। उन दोनों का शव बीते मंगलवार को जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। विगत दो सप्ताह से लापता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक पैठाणी थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रवेंद्र पंत (24) और ममता बिष्ट (22) बीते दो सप्ताह से अपने घर से लापता चल रहे थे। दोनों के परिवार उनकी खोजबीन में लगे हुए थे और परिवारजनों ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज करायी थी।े बीते मंगलवार को खरक (छानी) के जंगल में दोनों के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले। मामले की सूचना जंगल में घास काटने आयी ग्राम पंचायत टीला की महिलाओं ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। प्रेमिका की कुछ दिन बाद शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही प्रेमी जोड़ा गांव से लापता हो गया था।
इधर पुलिस के अनुसार शव तीन दिन से अधिक पुराने हैं। उनका कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी को कौन सा फूल चढ़ाएं? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440