-अपनाई जा रही भिक्षुकों को स्वालम्बी बनाने की प्रक्रिया
-भिक्षुकों ने भिक्षावर्ति छोड़कर सम्मानजनक जीवन जीने की इच्छा व्यक्त की
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की प्रेरणा से संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 के नेतृत्व में हरिद्वार क्षेत्र में ‘भिक्षा नही शिक्षा’ मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम में भिक्षावर्ति पर अंकुश लगाने के लिये परंपरागत तरीके भिक्षुकों को पकड़ कर भिक्षुक गृह में बन्द न करके उनको स्वालम्बी बनाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मुहिम के अंतर्गत प्रथम चरण में हर की पैड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों से 103 भिक्षुकों को भिक्षुक गृह लाया गया, जहाँ सबसे पहले उनका कोरोना संक्रमण सम्बंधित रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसमे लाये गए सभी भिक्षुक नेगटिव पाए गए। ततपश्चात उनको पौष्टिक भोजन कराकर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और सभी की वोलियेन्टर हेयर एक्सपर्ट से कटिंग-सेविंग कराई गई। भिक्षुकों की स्वास्थ्य जांच और व्यक्तिगत स्वच्छता के बाद उन्हें धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से प्राप्त नए गर्म वस्त्र और ठंड से बचाव के लिये ऊनी कम्बल दिए गए। शारिरिक कायाकल्प होने के उपरांत आईजी कुम्भ द्वारा भिक्षुकों को स्वालम्बी बनकर जीवनयापन करने हेतु दिशा दिखाते हुए कहा गया कि जो भी भिक्षुक भिक्षावर्ति छोड़कर सम्मानजनक जीवन जीना चाहते हैं ऐसे भिक्षुकों की कुम्भ मेला पुलिस हर तरह से सहायता करेगी। सहायता और सहयोग के क्रम में भिक्षुकों को हाथ का हुनर जैसे अगरबत्ती बनाना, खाना बनाना एवम अन्य कार्य सिखाये जाएंगे। इसके अलावा जो भिक्षुक योग्य होंगे उन्हें कुम्भ के दौरान बनने वाले कुम्भ पुलिस के पुलिस लाइन/थाने/ चौकियों में पुलिस के विभिन्न कार्यों हेतु संविदा पर भी रखा जाएगा। आईजी कुम्भ के इस आवाहन पर कई भिक्षुकों ने भिक्षावर्ति छोड़कर सम्मानजनक जीवन जीने की इच्छा व्यक्त की। ‘भिक्षा नही शिक्षा’ मुहिम में जुड़ते हुए आज सिडकुल इंडस्ट्री एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों के द्वारा आईजी कुम्भ मेला से उनके मेला नियंत्रण भवन स्थित कार्यालय में भेंट की गई और 148 भिक्षुकों के लिये गर्म वस्त्र दान स्वरूप दिए गए। दिए गए गर्म वस्त्रों में एक जोड़ी गर्म हुड-लोवर और एक जोड़ी इनर थर्मल वियर सम्मिलित थे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा भविष्य में भी इस मुहिम का हिस्सा बने रहने और हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। आईजी कुम्भ से भेंट करने वालों में हरेंद्र गर्ग अध्यक्ष, मनमोहन जैन, जगदीश लाल पाहवा, गौरव भसीन, अजीत सक्सेना, राजेश शर्मा सिडकुल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हरिद्वार सम्मिलित रहे। भेँट के दौरान प्रकाश देवली, कमल सिंह पंवार, तपेश कुमार, अनुज कुमार, शांतनु तथा आशीष भारद्वाज पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












