एनीमिया से लेकर कैंसर तक में है फायदेमंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आप भी बैंगन खाने लगेंगे। दरअसल, बैंगन ही नहीं, इसके पत्ते भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बैंगन के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व एनीमिया और कैंसर जैसी समस्याओं से निपटने के लिए फायदेमंद होते हैं।


बैंगन को हम कई तरह से खा सकते हैं। आप बैंगन की सब्जी, भरता या भरवां बैंगन बना कर इसका सेवन कर सकते हैं। कई लोगों को बैंगन की सब्जी पसंद नहीं होती है और उन्हें लगता है कि इसमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आप भी बैंगन खाने लगेंगे। दरअसल, बैंगन ही नहीं, इसके पत्ते भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बैंगन के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व एनीमिया और कैंसर जैसी समस्याओं से निपटने के लिए फायदेमंद होते हैं। आप बैंगन के पत्तों को सलाद के रूप में या जूस बनाकर इनका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं बैंगन के पत्तों के लाभ-

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है


-बैंगन के पत्तों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। बैंगन में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम और मैंगनीशियम होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। नियमित रूप से बैंगन के पत्तों का सेवन करने से न केवल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है बल्कि इससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इससे हृदय का स्वास्थ्य भी सही रहता है।


-बैंगन के पत्तों के सेवन से कैंसर के रोकथाम में मदद मिलती है। इसके पत्तों में मौजूद फाइटोकेमिकल्स कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। बैंगन के पत्ते कैंसर पैदा करने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से बैंगन के पत्तों का सेवन करने से कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।


-एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए बैंगन के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बैंगन की सब्जी के साथ-साथ इसके पत्तों के सेवन से भी शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आप एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से बैंगन के पत्तों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है


-बैंगन के पत्ते किडनी को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते हैं। यह किडनी के लिए प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर का काम करते हैं। बैंगन के पत्तों के सेवन से किडनी को साफ रखने में मदद मिलती है। इसके लिए बैंगन के 4 -5 पत्तों को एक गिलास पानी में डालकर उबालें। अब इस पानी को छानकर दिन में 3 बार इसका सेवन करें। दरअसल, बैंगन के पत्तों में मौजूद पोटैशियम किडनी में ब्लड को छानने के कार्य में सुधार करने में मदद करता है।


-शुगर के मरीजों के लिए बैंगन के पत्ते टॉनिक का काम करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसमें कार्बाेहाइड्रेट भी मात्रा भी कम होती है इसलिए शुगर में भी इसका सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज बैंगन के पत्तों का सेवन सलाद या जूस के रूप में कर सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440