सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची और नगदी भी बरामद करी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त के दौरान चैकिंग कर रही थी इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि उजाला चौक पर एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां सट्टे की खाईबा़ड़ी करते एक युवक को धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1110 रूपए के अलावा सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिद पुत्र जकीर अहमद निवासी उत्तर उजाला शनिबाजार रोड बताया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440