जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 13 अगस्त 2026, गुरुवार है। आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज अश्लेषा नक्षत्र शाम 6:07 बजे तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र प्रारंभ होगा। धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और शुभ योजनाओं के लिए दिन महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल।

आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
वार: बृहस्पतिवार
नक्षत्र: अश्लेषा, शाम 6:07 बजे तक; तत्पश्चात मघा
सूर्योदय: प्रातः 5:44 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:52 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक

सभी 12 राशियों का राशिफल
♈ मेष
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♉ वृषभ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं और रोजगार में बदलाव संभव है।
♊ मिथुन
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। राजनीति के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   97 दिन बाद रूस से घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, परिवार ने बताई रोजगार के नाम पर फंसाने की पूरी कहानी

♋ कर्क
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह
करियर संबंधी चिंता दूर होगी। कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजगार एवं व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। भगवान श्रीगणेश का स्मरण करना लाभकारी रहेगा। इच्छित मनोकामना पूर्ण होने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या
पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति एवं परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ हो सकता है। नए कार्य की योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है।

♎ तुला
स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए विशेष सावधानी रखें। मानसिक तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष से राहत मिलने की संभावना है।
♏ वृश्चिक
मानसिक तनाव बना रह सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   होटल-रिसॉर्ट संचालकों के लिए बड़ी खबर! नया नियम लागू, पुराने पंजीकरण का नवीनीकरण जरूरी

♑ मकर
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है।
♒ कुम्भ
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यर्थ की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा।
♓ मीन
व्यर्थ के विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रह सकती है।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440