बेवजह घूमने वाले हो जाये सावधान, पुलिस कर रही है यह कार्रवाई…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ शिंकजा कसते हुए अब प्रत्येक आने-जाने वाले का नाम पता व कारण रजिस्टर में दर्ज कर रही है। इससे बिना वजह घूमने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के पालन के लिए सख्ती तेज कर दी है। इसके तहत जगह-जगह चैकिंग की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन द्वारा जरूरत के सामान की दुकाने 12 बजे तक खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन उसके बाद कोविड कर्फ्यू के दौरान काफी संख्या में लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर आवागमन कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस प्रत्येक आने-जाने वाले का नाम, पता व कारण रजिस्टर में दर्ज कर रही है। पुलिस का मानना है कि ऐसा करने से आने-जाने वाले प्रत्येक शख्स की गतिविधियां रजिस्टर में दर्ज रहेंगी। जिसके चलते लोग पुलिस के सामने जरूरी वजह का बहाना बनाकर बेवजह सड़कों में नहीं घूम पाऐंगे। इस रजिस्टर को पुलिस ड्यूटी स्थल पर ही रख रही है। जिससे ड्यूटी बदलने पर दूसरा पुलिस कर्मी रजिस्टर में अंकित नाम, पते व कारण से बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही कर सकें। इसकी शुरूआत पुलिस ने ताज चौराहे से शुरू भी कर दी है। साथ ही पहले दिन बहाना बनाकर घूमने वाले कई लोगों पर भी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें -   दून अस्पताल में आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक के कार्ड पर दूसरे का इलाज, दो पर मुकदमा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440