सावधान: उच्चकों ने बुजुर्ग को दिया धक्का, उड़ाई हजारों की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में उचक्कों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बेेखौफ उचक्कों ने बैंक के बाहर बुजुर्ग को धक्का देकर हजारों की रकम उड़ा ली। बुजुर्ग के संभलने से पहले उचक्के आंखों से ओझल हो गये। पुलिस उचक्कों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है

घटना सोमवार की प्रातः नैनीताल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर घटित हुई। जानकारी के अनुसार केसी सनवाल नामक बुजुर्ग सोमवार की प्रातः स्टेट बैंक की शाखा में पैसे निकालने पहुंचे। खाते से 50 हजार रूपये की रकम निकालने के बाद वह करीब 11 बजे वह बैंक से बाहर निकले और घर की तरफ जाने लगे। तभी मौका पाकर एक उचक्के ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे पहले कि वह संभल पाते, उचक्के उनकी जेब में रखी 50 हजार की रकम उड़ा ली। जब तक बुजुर्ग कुछ समझते उचक्का आंखों से ओझल हो चुका था। जेब से नगदी गायब देख बुजुर्ग के पैरोंतले जमीन खिसक गई। इसके बाद वह पुलिस बहुद्देशीय भवन पहुंचे। जहां उन्होंने एसपीसिटी डॉ जगदीश चन्द्र को आपबीती सुनाई। एसपीसिटी ने जानकारी लेने के बाद बुजुर्ग को उचक्के की जल्द गिरफ्तार का भरोसा दिलाया है। एसपीसिटी का कहना है कि स्टेट बैंक व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उचक्कों को चिघ्न्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि उचक्कों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस-2024 में हासिल की सफलता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440