सावधान, हल्द्वानी में घूम रहे वाहन के स्पेयर पार्ट्स चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वाहन से स्पेयर पार्ट्स चुराता युवक, देखें और पहचाने…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अगर आप अपने दोपहिया वाहनों को खुली पार्किंग, बाजार आदि, जगहों पर खड़ा करते हैं, तो सावधान हो जाइये, क्योंकि हल्द्वानी महानगर में वाहन के स्पेयर पार्ट्स चुराने वाले चोर घूम रहे हैं। क्योंकि ऐसी ही एक घटना नैनीताल मार्ग में स्थिति पार्किंग में बीकानेर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जिसमें चोर पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी में दोनों साइड में लगे मिरर (शीशे) चोरी करता दिख रहा हैं। समाचार सच न्यूज पोर्टल की आपसे आग्रह है कि अगर इस वीडियों में आप इस चोर को पहचान लेते हैं तो आप हमारे समाचार सच के व्हट्सप ग्रुप नं0 9837627141 में इसकी जानकारी दे सकते हैं।

आपको बता दें कि नैनीताल मार्ग स्थित कुमाऊं विकास निगम का शॉपिंग माल हैं। जिसमें कई बैंक व एलआईसी आदि के कार्यालय सहित बीकानेर रेस्टोरेंट भी हैं। शॉपिंग माल के दो गेट हैं। जिसे पहले गेट की तरफ निगम द्वारा दी गयी एक प्राईवेट पार्किंग हैं। और दूसरे गेट पर शॉपिंग मॉल में मौजूद दुकानांे, बैंक, एलआईसी व बीकानेर में आने-जाने वाले लोग अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। इस पार्किंग में बीकानेर द्वारा रखा गया एक गार्ड भी मौजूद रहता है। लेकिन इसके बावजूद भी गुरूवार को पार्किंग में खड़े वाहन में से चोर स्पेयर पार्ट्स चोर कर ले गया। इसके साथ ही चोर दूसरी बाइक में बांधे गये हेलमेट को भी निकाल कर ले गया है। बताया जा रहा हैं कि इस प्रकार की चोरियों कई बार होती रहती हैं। इसलिये समाचार सच आपकों अवगत कराना चाहता है कि अगर आप इस मॉल में आते हैं तो अपने वाहनों को सावधानी से खड़ा करें। अन्यथा आप भी इस चोर का शिकार हो सकते है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440