सावधान, हल्द्वानी में वाहन चोर सक्रिय, तिकोनिया में चोरों ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी उड़ाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में वाहन चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। चोर आए दिन किसी न किसी वाहन में अपना हाथ साफ कर रहे हैं। लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। चोरों ने एक और स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। वाहन स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर, गली नंबर दो राजपुरा निवासी त्रिलोक नेगी दो दिन पूर्व किसी काम से तिकोनिया स्थित कैनाल रोड गया हुआ था। जहां उसने अपनी स्कूटी संख्या यूके 04एडी-7196 को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटा तो स्कूटी अपने स्थान से गायब देखकर हक्का-बक्का रह गया। उसने आस-पास के दुकानदारों से स्कूटी के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कोई भी उसे कुछ नहीं बता पाया। इस पर उसने पुलिस की शरण ली। त्रिलोक की तहरीर के आधार पर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यहां बता दें कि इन दिनों नगर में वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं। चोर एकांत स्थान तो दूर बाजार के भीड़भाड़ वाले स्थानों से भी वाहनों को चोरी कर ले जा रहे हैं। जिसके चलते लोग अपने वाहनों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440