केंद्रीय वित्त राज्य मंन्त्री से मिले भगत, आपदा में सहयोग पर जताया आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट कर उत्तराखंड में चमोली आपदा के बारे में जानकारी दी और केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर आभार जताया। भगत ने कहा कि क्षेत्र में रेस्क्यू कार्य जारी है और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार जुटी हुयी है। इसके अलावा संगठन की ओर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर प्रशासन और सुरक्षा एजेन्सियांे के साथ तालमेल स्थापित कर हर पीड़ितों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से आपदाग्रस्त गाओं में विस्थापन के लिए अलग से योजना बनाने की भी मांग की। भगत ने इसके अलावा प्रदेश में ऐसे क्षेत्र जहां पर आपदा से अधिक खतरे की सम्भावना है उनके लिए भी अलग योजना बनाने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें हर सम्भव मदद का अश्वासन दिया और कहा कि सरकार आपदा को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री और गृह मंत्री खुद उत्तराखंड में आई आपदा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
इस मौके पर भगत के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड से जयपुर जा रही वोल्वो बनी आग का गोला, 32 यात्रियों की जान बची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440