भगत को हटाया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से, अब पूर्व कैबिनेट मंत्री कौशिक पर जताया भरोसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (ब्यूरो)। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव के तुरन्त बाद अब प्रदेश भाजपा नेतृत्व में भी बदलाव कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बंशीधर भगत से प्रदेश अध्यक्ष पद वापस लेते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।
ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन का कदम उठाते हुए त्रिवेंद्र रावत के स्थान पर पौड़ी गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी थी। अब चुनावी वर्ष में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव कर दिया गया है। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश संगठन का नया मुखिया बनाया गया है।

जीवन परिचय-
नाम: मदन कौशिक
पिता का नाम: स्व. रमेश चंद्र शर्मा
माता का नाम: स्व. श्यामो देवी
पताः 22बी, गली नं- 7, खन्नानगर ज्वालापुर हरिद्वार
जन्म: 11 जनवरी, 1965
जन्म स्थान: इमली खेड़ा रुड़की (हरिद्वार)
प्रारंभिक शिक्षा: इमली खेड़ा रुड़की (हरिद्वार)
शैक्षिक योग्घ्यता: स्नातक

यह भी पढ़ें -   रुड़की की बेटी काजल सैनी बनीं एसडीएम, गांव से प्रशासनिक सेवा तक का सफर बना मिसाल

राजनीति विवरण-
-वर्ष 1985-86 में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्याल से छात्र संघ अध्यक्ष रहे।
-जिला संयोजक बजरंग दल हरिद्वार रहे।
-वर्ष 2000 में जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार रहे।
-वर्ष 2000 में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार रहे।
-वर्ष 2002 में प्रथम बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए।
-वर्ष 2002 से 2004 तक उत्तराखंड विधानसभा में सार्वजानिक उपक्रम एवं निगम समिति के सदस्य रहे।
-वर्ष 2004 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा में प्राक्कलन समिति में सदस्घ्य रहे।
-वर्ष 2007 में विधान सभा क्षेत्र हरिद्वार से विजयी हुए।
-वर्ष 2007 से 2012 तक गठित मंत्रिमंडल में विद्यालयी शिक्षा, गन्ना विकास, चीनी उद्योग, आबकारी, नगर विकास, पर्यटन, संस्कृत, शिक्षा, गन्ना विकास एंव वाह्य सहायतित परियोजना मंत्री का पदभार ग्रहण किया।
-वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की ओर से पार्टी उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।
-वर्ष 2012 में पुनः विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए।
-वर्ष 2012 से प्रदेश भाजपा के मुख्य सचेतक के रूप में कार्य किया।
-वर्ष 2012 से 2017 तक विधानमंडल के उप नेता प्रतिपक्ष रहे।
-वर्ष 2013 में विधानसभा सदस्यों के वेतन भत्ते निधार्रण संबंधी समिति के सदस्य रहे।
-वर्ष 2014 में सरकारी आश्वासन समिति के सभापति रहे।
-दिसंबर 2014 में समाचार एवं आनुषंगिक विषयों की जांच समिति के सदस्य रहे।
-12 मार्च 2015 को गठित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रहे।
-सितंबर 2015 गठित वर्ष 2013 की आपदा अवधि में राहत कार्यों पर हुए व्यय के विषय में गठित जांच समिति में सदस्य रहे।
-वर्ष 2017 में हरिद्वार विधानसभा से विजयी रहे।
-मार्च 2017 में गठित मंत्रिमंडल में शहरी विकास, आवास, राजीव गांधी शहरी विकास, निर्वाचन, जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री का पदभार ग्रहण किया गया।
-दो माई 2017 को उत्तराखंड सरकार की ओर राज्य सरकार का प्रवक्ता बनाया गया।
-12 मार्च 2021 में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440