भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कोश्यारी देहरादून के लिए रवाना हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शनिवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां स्थानीय प्रशासन ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट के बाहर ऋषिकेश, डोईवाला, देहरादून से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने सुरक्षा काफिले के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। आपको बता दें कि वे 23 नवंबर को महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए सदस्य मनोनीत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440