बुखार आने पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने खुद को किया आइसोलेट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/रुड़की। भगवानपुर विधायक ममता राकेश की तीन दिनों से बुखार के चलते तबीयत खराब चल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ममता राकेश ने रुड़की रामनगर स्थित अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया है। तथा स्वास्थ्य विभाग ने विधायक ममता राकेश की आरटीपीसीआर जांच भी कराई है। जिसकी रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। वही भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने बताया कि उन्होंने अपने आप को रुड़की रामनगर आवास पर आइसोलेट किया है। उनका परिवार भगवानपुर स्थित आवास पर ही रहेगा। कई दिनों से बुखार खांसी के चलते सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 276 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440