समाचार सच, भवाली। सोनगांव स्थित देवी मंदिर में चल रही देवी भागवत कार्यक्रम का पूर्णाहुति पूर्वक समापन हुआ। इस मौके पर सुबह नौ बजे से हवन, यज्ञ का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ और 11 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस बीच आचार्य कैलाश चन्द्र सुयाल ने समापन प्रवचन में कहा कि भगवती की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी शरण में जाना चाहिए, वह सभी दुखों को दूर करती है और भंडारा शुरू हुआ। इस दौरान हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मां के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजयमान रहा।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



